फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूटे घाटों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में रोष

Tue, 17 Jun 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। बीर बांगड़ा मार्ग पर पुल पर दोनों तरफ घाट टूट चुके है। घाटों का निर्माण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने संबंधित विभाग से घाटों का जल्द निर्माण करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण बिट्टू ,पवन शर्मा, योगेश, सुनील, प्रवीन, साहिल, राजबीर, राहुल, कृष्ण भूप सिंह, रामभज, रिंकू, कुलदीप ने बताया कि काफी समय से यह नहर के घाट टूट हुए हैं। ग्रामीणाें ने कहा कि उन्होंने समस्या के संबंध में विभाग को अवगत करवाया फिर भी घाटों का निर्माण नहीं किया जा रहा।
नहर के निर्माण के दौरान इन घाटों का कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया था, क्योंकि यहां गांव के सभी पशु पालक अपने पशुओं को यहां पानी पिलाने के लिए आते हैं। नहर पिछले लगभग दो माह से सूखी पड़ी है। इसके बाद भी इन घाटों का निर्माण नहीं किया जा रहा। नहर में पानी आने पर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

क्योंकि गांव में कहीं भी पशुओं को पिलाने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। गांव के पास ही नहर गुजरने के कारण गांव के लोग अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए इसी नहर पर आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें