फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क निर्माण में देरी से ग्रामीणों में रोष

Wed, 30 Jul 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। गांव पिलनी रोड से रिंग बांध तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

नाराज ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया था। अब भले ही सड़क पर पत्थर डाल दिए गए हैं और काम दोबारा शुरू हो गया है, लेकिन उसकी गति बेहद धीमी है।
विज्ञापन


बारिश के इस मौसम में अधूरी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और गड्ढों की वजह से वाहन चलाना और पैदल चलना दोनों ही मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बरसात के मौसम में होने वाली

परेशानियों से राहत मिल सके और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम मार्ग उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें