फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजस्थान में जज बनी गांव सिसमौर की बेटी रूबल

Mon, 28 Oct 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। क्षेत्र के गांव सिसमौर की 25 वर्षीय बेटी रूबल अब राजस्थान राज्य में जज के रूप मेंं सेवाएं देगी। किसान परिवार से संबंध रखने वाली बेटी ने 78 वें रैंक के साथ राजस्थान राज्य न्यायिक परीक्षा पास की। ये जानकारी रूबल के ताऊ करनैल सिंह ने दी। रूबल ने बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा कैथल के एक स्कूल से हासिल की। इसके बाद उसने सोनीपत के गांव खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

डीएलएलबी की तालीम लेने वाली इस बेटी के जज बनने के सपने को साकार करने में परिवार की अहम भूमिका रही। रूबल के पिता बलजीत सिंह का 22 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। उसकी माता प्रीति, भाई रणदीप, बहन रूबी और परिवार के लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया। इस हौसले से रूबल के लिए न्यायिक परीक्षा पास करने मेंं सहारा दिया। ग्रामीणोंं ने बताया कि रूबल ने न्यायिक परीक्षा में सफलता पाकर ग्रामीण अंचल का सिर सम्मान से ऊंचा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें