फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्राम सचिव व दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप, केस

Wed, 22 Mar 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक ग्राम सचिव व उसके दोस्त पर पूंडरी में अपने मामा के यहां रह रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी में अपने मामा के यहां रहने आई बरवाना की रहने वाली 12वीं पास युवती ने बताया कि वह जून 2022 में पूंडरी आई थी। यहां वह निजी फर्म में नौकरी कर रही है। वह अपने मामा के घर से सेंटर पर पैदल आती-जाती थी। रास्ते में राम प्रसाद नामक लड़का मिलता था। वह अपने आप को पंचायत सचिव, बॉडी बिल्डर व मिस्टर कैथल के साथ-साथ पुलिस वाले का लड़का बताता था। 20 मार्च को वह सेंटर जा रही थी। सुबह नौ बजे वह अपने दोस्त के साथ हाबड़ी मोड से थोड़ा आगे मिला। वे कार के पास खड़े थे। झांसा देकर कार में बैठा लिया। इस बीच रामप्रसाद ने उसे शीतल पेय पिलाया। वह बेहोश हो गई। करीब साढ़े चार बजे उसे होश आया तो वह होटल के कमरे में थी। उसके साथ रामप्रसाद आपत्ति जनक स्थिति में था। वे उसे बाद में ढांड-पिहोवा रोड की तरफ पूंडरी लाए। पांच बजकर 20 मिनट पर उसे बारिश के बीच उसे बाजार में छोड़ दिया। उसने सारी बात मामा मामा को बताई। पिता भी आ गए। थाना पूंडरी से सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें