फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विक्रम का पैरा वर्ल्ड कप के लिए चयन

Tue, 14 May 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका खेल नर्सरी के खिलाड़ी विक्रम राज राणा का कोबे जापान में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इस खबर से उनके परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


विक्रम राणा जिला कैथल के नौच गांव का निवासी है और इस प्रतियोगिता में चयन के लिए चीका खेल नर्सरी में पिछले कई वर्षों से अभ्यास कर रहा था।

यह जानकारी देते हुए एथलेटिक्स कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि विक्रम राजराणा 13 से 26 मई तक जापान के शहर कोबे में होने वाली पैरा एथलीट प्रतियोगिता भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। सतनाम सिंह ने बताया कि विक्रम का चयन भाला फैंक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच ने बताया कि विक्रम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं। विक्रम की इस सफलता से कैथल जिले के खिलाडिय़ों में नया जोश भर दिया है कि मेहनत से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें