संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गांव रिवाड़ जागीर निवासी विक्रम ने 50 हजार रुपये लौटा ईमानदारी का परिचय दिया है। विक्रम की इस ईमानदारी की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। जानकारी अनुसार चीका निवासी अमनदीप ने गलती से विक्रम के खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। अमनदीप को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो एक बार तो वह घबरा गया, लेकिन उसने बैंक से खाते की जानकारी निकलवाई तो वह रिवाड़ निवासी विक्रम की निकली। अमनदीप ने अपने भाई बलजीत सिंह को आप बीती सुनाई, जिसके बाद बलजीत ने वकील काजल के माध्यम से विक्रम से संपर्क किया तो विक्रम ने तुरंत पैसे लौटा दिए। उसकी ईमानदारी की सभी ने सराहना की है।