फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विकास का शव शीघ्र ही अमेरिका से लाया जाएगा

Thu, 11 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कौल गांव के 40 वर्षीय विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शव जल्द ही भारत लाया जाएगा। शव को भारत भेजने की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


विकास की मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फतेहपुर निवासी सोनू और राहड़ा के गुरमीत पर हत्या का आरोप दोहराया है। मृतक विकास तीन साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में पत्नी और बेटी के साथ अमेरिका गए थे, जिसमें उन्होंने लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए। मां के अनुसार, सोनू ने उनकी बहू से प्रेम संबंध बनाए और पत्नी-बेटी को अपने साथ ले गया। विकास अपनी बेटी को वापस पाने के प्रयास कर रहे थे, लेकिन सोनू द्वारा धमकियों के बीच उनके सिर में चोट लगी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें