फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदक्यार झील और शहर के प्रमुख पार्कों का बदलेगा स्वरूप

Fri, 27 Mar 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण विदक्यार झील तथा उससे सटे जवाहर पार्क और चिल्ड्रन पार्क की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। नगर परिषद की ओर से लगभग 48 लाख रुपये से इन स्थलों के सौंदर्यीकरण और झील की सफाई का व्यापक कार्य कराया जा रहा है।
डीसी अपराजिता के कड़े निर्देशों के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाई है, ताकि शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही गंदगी और अव्यवस्थाओं से स्थायी राहत मिल सके। हालांकि, अभी भी कार्य की
विज्ञापन

गति पूरी तरह संतोषजनक नहीं मानी जा रही है।
इस सौंदर्यीकरण परियोजना का सबसे अहम हिस्सा विदक्यार झील की सफाई है। वर्तमान में झील का गंदा और प्रदूषित पानी निकाला जा रहा है। लंबे समय से झील में शहर का सीवरेज गिरने और नियमित सफाई न होने के कारण यहां भारी गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई थी, जिससे आसपास के लोग और पार्क में आने वाले पर्यटक परेशान थे। अधिकारियों के अनुसार, झील से गंदा पानी पूरी तरह निकालने के बाद इसकी गहराई में खुदाई कर तलहटी की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

खुदाई के बाद भरा जाएगा स्वच्छ पानी : झील की सफाई और गाद निकालने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें दोबारा स्वच्छ पानी भरा जाएगा। योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में झील का पानी प्रदूषित न हो। इसके साथ ही यहां आने वाले लोग स्वच्छ वातावरण में सैर और नौकायन का आनंद ले सकेंगे। विदक्यार झील शहर का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है और इसके पुनरुद्धार से कैथल की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।पार्कों में भी तेज हुए विकास कार्य
झील के साथ-साथ जवाहर पार्क और चिल्ड्रन पार्क में भी विकास कार्य जोरों पर हैं। इन पार्कों में निम्न कार्य किए जा रहे हैं :-

n
सफाई व हरियाली सुधार: जंगली घास की छंटाई और नियमित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

n
लाइटिंग व्यवस्था: खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत के साथ नई लाइटें लगाई जा रही हैं, ताकि रात के समय भी पार्क सुरक्षित और उपयोगी रहें।

n
बच्चों व युवाओं के लिए सुविधाएं: टूटे हुए झूलों की जगह नए झूले लगाए जा रहे हैं तथा युवाओं के लिए ओपन जिम की सुविधा विकसित की जा रही है।

n
रास्तों की मरम्मत: पार्कों में पैदल चलने के लिए जर्जर हो चुके रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें