फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विहिप ने शुरू किया धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान

Tue, 24 Dec 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू जागरण, हिंदू हित संवर्धन, राष्ट्र निर्माण एवं शक्ति संवर्धन के लिए धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष चंद्रभान ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए हर व्यक्ति से निवेदन रहेगा कि वह यथाशक्ति दान करके संगठन को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि इस सहयोग से विश्व हिंदू परिषद के चलाए जा रहे सेवा कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सहयोग विहिप के कार्यक्रमों की स्थिरता और वृद्धि को सुनिश्चित करेगा। संस्था में दिया गया अनुदान सहयोग हिंदू हित तथा राष्ट्र निर्माण संवर्धन में सहयोग करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य भावी पीढ़ी को संस्कारवान व नशामुक्त बनाना, समाज में समरसता स्थापित करना व बच्चियों को लव जिहाद से बचाना है। इसके अलावा एकल विद्यालय योजना, चिकित्सा सुविधाएं, गोसेवा व गोसंवर्धन के लिए गोशालाओं का निर्माण एवं संचालन, सुदूर वनवासी क्षेत्र के बालक-बालिकाओं हेतु छात्रावास तथा वेद विद्यालय इत्यादि सेवा भी चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अर्चक पुरोहितों व कथावाचकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि वे देश के सुदूर तथा विदेशस्थ हिंदुओं को भी उचित धार्मिक-सांस्कृतिक मार्गदर्शन दे सकें। उन्होंने कहा कि संगठन के सफल प्रयासों से एकल विद्यालय, गौशालाएं, वेद विद्यालय, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, चिकित्सा केंद्र चलाए जा रहे हैं।

विहिप के विभाग प्रचारक विकास बिश्रोई ने कहा कि वर्तमान में देश में हिदू समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए इन चुनौतियों का जवाब देना नितांत आवश्यक है। हमारा सबसे पहला कर्तव्य अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को बचाना है। साथ ही साथ धर्म रक्षा करना भी है। बताया कि विश्व हिंदू परिषद हर साल एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य परिषद के आयोजन में सीधे तौर पर आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


इसके तहत संगठन के साथ साथ समाज का भी योगदान लिया जाता है। इस वर्ष यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। विहिप जिला मंत्री नीरज मित्तल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के प्रयासों से पूरे विश्व को लगने लगा है कि हिंदू दर्शन ही अब विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। अभियान में जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा, कलायत प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंगला, मंत्री डा.प्रियव्रत गालब, धर्म प्रचार प्रमुख विशाल शांडिल्य, मान सिंह रायका भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें