फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एजेंसी के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगी आग, तीन जली

विज्ञापन
एजेंसी में लगी आग के बाद जली गाड़ी। वीडियो वैब
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड पर स्थित कीया गाड़ियों की एजेंसी में आग लग गई। इसमें परिसर में खड़ी तीन गाड़ियां जल गईं, जबकि पांच अन्य गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं लेकिन एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि आग पास में बने एक प्लॉट में कचरे में लगी थी और गाड़ियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

एजेंसी के मैनेजर ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और गाड़ियों में लगी आग को बुझाया। मैनेजर शिवराम सिंह ने बताया कि गाड़ियों की एजेंसी के साथ एक खाली प्लॉट में घास फूंस में आग लगी थी। यह पता नहीं लग पाया है कि यह आग किसने लगाई है। आग की लपटें जालियों के अंदर से होते हुए गाड़ियों तक पहुंच गई और कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। तीन गाड़ियां पूरी तरह से जल गईं और पांच गाड़ियों को भी जलने के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि गाड़ियां जलने से एजेंसी को करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में वे पुलिस को भी शिकायत देंगे। फायर ब्रिगेड के स्टेशन इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी, आग पर काबू पा लिया गया।

एजेंसी में लगी आग के बाद जली गाड़ी। वीडियो वैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें