फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचमुखी चौक पर दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
अवैध कब्जों की भरमार से सिनेमा रोड पर लगा जाम का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
ढांड। कस्बे के पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या अब लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बनती जा रही है। बुधवार को भैया दूज के त्योहार पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो पंचमुखी चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। हालात ऐसे बने कि चौक से लेकर पेहवा रोड रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जाम में लोगों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। पांचों दिशाओं में वाहनों की कतारें लगने से पूरा चौक जाम की चपेट में रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक सड़कों पर रुकना पड़ा। वहीं, आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए। दोपहर में करीब 2 घंटे बाद ट्रैफिक जाम से निजात मिली।
ढांड थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि भैया दूज के त्योहार के चलते बुधवार को सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक थी। इसी वजह से एक बार जाम की स्थिति बन गई थी। मौके पर पुलिस कर्मचारी तैनात थे, जिन्होंने तत्परता से यातायात व्यवस्था को संभाला और जल्द ही जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन सुचारू करवा दिया।

अवैध कब्जों की भरमार से सिनेमा रोड पर लगा जाम का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें