फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाके पर वाहनों को खंगाला जा रहा

Sat, 21 Sep 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव को घटना मुक्त व भय रहित वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिले में पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। नाकों पर लगातार संदिग्ध वाहनों को खंगाला जा रहा है।

शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नौ इंटरस्टेट नाके धनौरी, बरटा, संगतपुरा, टटियाना, हरनौली, कमेहड़ी, खरकां, कसौर व अजीमगढ़ में लगाए गए हैं। इनके अलावा विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर जांच की व्यवस्था की गई है। जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहन सहित संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेश कालिया ने बताया कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि चुनाव को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए। ड्यूटी के दौरान आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाए। इसके अलावा पैरामिलिट्री बल के साथ रूट मार्च अभियान निरंतर जारी है। मार्च के दौरान आम जन से यह भी अपील की जा रही है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें