फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरीशुदा बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 10 बाइक और चार लाख रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी नशे के लिए वारदात को अंजाम देते थे और बाइक चोरी के लिए मास्टर चाभी का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की पहचान बुढ़ाखेडा निवासी अरविंद, कमलदीप उर्फ कमलू, जींद जिले के दबलैन निवासी दीपक और हिसार के कौथ खुर्द निवासी शुभम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी नशे के लिए बाइक चोरी करते थे। इस संबंध में अग्रसेनपुरम कॉलोनी कैथल निवासी संदीप कुमार ने शिकायत में बताया था कि वह सिंचाई विभाग में नौकरी करता है। उसके घर के बाहर खड़ी बाइक 21 जुलाई की रात चोरी हो गई थी। बाइक चोरी का मामला थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पांच अगस्त को आरोपी बुढ़ाखेडा निवासी अरविंद को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी अरविंद से पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान अरविंद से पूछताछ के बाद गिरोह के कमलदीप, शुभम, दीपक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अरविंद और कमलदीप बाइक चोरी करते थे और फिर दीपक के साथ मिलकर शुभम को बेच देते थे। चोरी की एक बाइक पुलिस ने पहले शुभम के कब्जे से बरामद की। बाद में अरविंद और कमलदीप की निशानदेही पर बुढ़ाखेडा गांव के एक खंडहर मकान से चोरी की नौ बाइकें बरामद की गईं। बरामद हुईं इन नौ बाइकों में थाना सिविल लाइन में दो मामले और थाना शहर में दो मामले दर्ज हैं। पांच अन्य बाइकों की जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरविंद पर तीन मामले, आरोपी कमलदीप पर पांच मामले और आरोपी दीपक पर दो मामले पहले भी दर्ज हैं। सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें