फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोषण के लिए जरूरी हैं सब्जी-फल

Tue, 01 Oct 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पोषण माह समापन दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जानकारी दी गई कि शरीर के पोषण के लिए सब्जियां और फल जरूरी हैं। समझाया गया िक ये हमारे शरीर के लिए जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर आदि की कमी पूरी करते हैं। इससे हम स्वस्थ रहते हैं।

इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। यह कार्यक्रम सुपरवाइजर कुमारी अंजली की अध्यक्षता में किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर मंजू ने गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़ चना व मौसम अनुसार फल व सब्जियां खाने के लाभ बताए। गर्भवती महिलाओं को दिन में दो घंटे में रात को आठ घंटे आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


कहा कि पौष्टिक आहार से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और आने वाले बच्चे को भी पोषण मिलता है। समय पर जांच करवायें और चिकित्सक के निर्देशानुसार आयरन की गोलियां व अन्य दवाएं ले। कहा कि सब्जी बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई प्रयोग करें, ताकि आयरन की कमी न हो।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को समझाया गया कि एक स्वस्थ गर्भवती मां ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है इसीलिए अपने स्वास्थ्य और पोषक आहार का पूरा ध्यान रखे।

गर्भवती महिलाओं को गोद भराई में थाली दी गई जिसमें हरी पत्तेदार सब्जी, फल व गुड़ चना दिया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर उषा, रेनू, पुष्पा, अंजना, कुसुम, शकुंतला भी उपस्थित रही। इसी कड़ी में प्रेम लता कोहली की आंगनबाड़ी में भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पोषण भी आवश्यक है और पढ़ाई भी आवश्यक है। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर पूजा, नीतू, रीतू, रेखा, कोमल, रीनू, कमलजीत, व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें