फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सब्जी विक्रेताओं ने नहीं खोलीं दुकानें

Thu, 21 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। सरकार की ओर से सब्जी मंडियों में आढ़तियों पर मार्केट फीस में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में बुधवार को ढांड सब्जी मंडी के आढ़तियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखी। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ढांड सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को ढांड सब्जी मंडी पूर्ण रूप से बंद रही। सभी आढ़ती हड़ताल पर रहे। बाजार में फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने भी सब्जी मंडी आढ़तियों के समर्थन में अपनी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखी।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में 2013 तक सब्जी मंडी मेेंं किसी प्रकार की कोई फीस नहीं थी। 2020 में कोरोना काल के समय सब्जी मंडी आढ़तियों पर भाजपा सरकार ने एक प्रतिशत मार्केट फीस तथा एक प्रतिशत एचआरडीएफ फीस लागू कर दी। इसका मंडी आढ़तियों ने विरोध किया। उस वक्त सरकार ने दलील दी कि कोरोना काल के दौरान ही यह फीस वसूल की जाएगी, उसके बाद स्वतः ही हट जाएगी लेकिन सरकार ने कोरोना समाप्ति के बाद जब यह फीस नहीं हटाई तो प्रदेशभर के आढ़तियों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद कृषि मंत्री ने घोषणा की कि यह फीस हटा दी गई है। इसके लिए शीघ्र ही अधिसूचना जारी होगी पर इसके एवज में सरकार ने जो अधिसूचना जारी की, उसमें 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है वो भी एक मुश्त में। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें