फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की खेती से किसानों की बदली तकदीर : डॉ. प्रशांत

Wed, 11 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और समृद्धि लाने के उद्देश्य से जिले के हजवाना, बकल और रमाणा रामाणी गांवों में ‘’विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ के तहत एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कौशिक ने किसानों से कहा कि सब्जी की खेती से तकदीर बदलती है। 

डॉ. प्रशांत कौशिक ने अपने संबोधन में किसानों को मौसमी सब्जियों की वैज्ञानिक खेती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उन्नत बीज किस्मों का चयन और फसल विविधीकरण किस प्रकार किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है। डॉ. कौशिक ने विशेष रूप से ‘’लो इनपुट, हाई आउटपुट’’ (कम लागत में अधिक लाभ) की अवधारणा पर जोर दिया, जिससे किसान अपनी आय में प्रभावशाली वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने टमाटर, भिंडी, खीरा, कद्दू, पालक और धनिया जैसी लोकप्रिय सब्जियों की खेती के उदाहरण देते हुए बताया कि सही वैज्ञानिक तरीके अपनाकर किसान आशातीत मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, डॉ. कौशिक ने संकर किस्मों की खेती अपनाने का सुझाव दिया, जो कम समय में अधिक उत्पादन देने में सक्षम होती हैं।

डॉ. कौशिक ने स्पष्ट किया कि ये तकनीकें न केवल पानी की बचत करती हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता को भी लंबे समय तक बनाए रखने में मददगार हैं। उन्होंने बीज उपचार, नर्सरी प्रबंधन और समय पर पौधों की रोपाई के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत फसल किस्मों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों से अवगत कराना था। अध्यक्षता कृषि विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कौशिक और डॉ. दीपक ने की। इस अवसर पर डॉ. बलवान, डॉ. अमरेश चौधर, डॉ. प्रेम लाल कश्यप और डॉ. टीके मोहंती जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें