राजौंद। गौरव स्कूल रोहेड़ा में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर जी की जयंती पर बालसभा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें पहला स्थान वीर सावरकर सदन , दूसरा स्थान शहीदे आजम भगत सिंह सदन व तीसरा स्थान सुभाष चंद्र बोस सदन ने प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण ने बच्चों को गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमें सत्य, निडरता और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य जयपाल,बलविंदर,गुरप्रीत सोनिया,कीर्तिव मोनिका मौजूद रहे। संवाद