कैथल। भाजपा जिला कार्यालय में वीबीजी राम जी योजना को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संयोजक मदन चौहान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वीबी जी राम जी योजना को ग्रामीण विकास के लिए सशक्त बताया।
प्रदेश संयोजक मदन चौहान ने वीबी जी राम जी योजना के उद्देश्य, लाभ एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं को योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर चौहान ने कहा कि यह योजना गांवों में बुनियादी सुविधाओं, पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस योजना को सही मायनों में धरातल पर उतारें।
विज्ञापन
भाजपा की जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा और कार्यकर्ता इसमें सेतु की भूमिका निभाएं। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इस योजना के लाभ जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के साथ यदि योजनाओं का सही क्रियान्वयन किया जाए तो समाज के हर वर्ग को उसका लाभ मिल सकता है। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खोलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। कार्यक्रम संयोजक भाजपा कैथल जिला महामंत्री सुरेश संधू रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अमरपाल राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीश कठवाड़, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना व जसवंत पठानिया, जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल, जिला महामंत्री भाजपा सुरेश संधू व मुनीष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, भीमसैन अग्रवाल, देवेंद्र पांचाल, कैथल जिंदल हाउस इंचार्ज रविन्द्र धीमान, नगर पालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन, सभी मार्किट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।