फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वर्षा ने नीट में हासिल की 97.6 पर्सेंटाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कसान। गांव कैलरम की प्रतिभाशाली छात्रा वर्षा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 97.6 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्षा की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। नीट जैसी कठिन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्षा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। वर्षा ने साबित किया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। इस उपलब्धि पर परिवार ने वर्षा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही कहा कि वर्षा ने अपने गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने भी वर्षा की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें