फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे खेल और एशियन एथलेटिक खेलों की तैयारी में जुटीं वर्षा

विज्ञापन
वर्षा
विज्ञापन
कैथल। जिले के चीका गांव की बेटी वर्षा ने मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में पहचान बनाई है। वर्षा ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि बेटियां अवसर मिलने पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। 31 वर्षीय वर्षा ने 16 साल की उम्र में एथलेटिक्स में कदम रखा था। इन दिनों वर्षा सितंबर में आयोजित होने वाले रेलवे खेल और एशियन एथलेटिक खेलों की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि अभी दोनों ही खेलों की तारीख और स्थान तय होने बाकी हैं लेकिन वर्षा का अभ्यास लगातार जारी है। उनका मानना है कि खेल में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, केवल अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास ही खिलाड़ी को मंजिल तक पहुंचाते हैं। वर्षा ने बताया कि कई लोग उनके परिवार वालों को बोलते थे कि इसकी शादी करा दो लेकिन लोगों की बातों को दरकिनार करके माता-पिता ने बेटी के सपनों पर भरोसा जताया और हर कदम पर उसका साथ दिया। वर्षा ने कहा कि परिवार के इसी विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।

लगातार आठ वर्षों तक कठिन मेहनत और संघर्ष के बाद उन्हें सफलता मिली। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें उत्तरी रेलवे के अंबाला मंडल में नौकरी मिली। वर्तमान में वह वहां सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


वर्षा की उपलब्धियां
- वर्षा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की 5 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
- इसके अलावा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
- रेलवे प्रतियोगिताओं में उनका दबदबा लगातार बना रहा और उन्होंने लगातार चार वर्षों तक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रोजाना दो घंटे करती हैं अभ्यास
वर्षा रोजाना सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे अभ्यास करती हैं। सप्ताह में पांच दिन अंबाला और दो दिन चीका में प्रशिक्षण लेती हैं। उनके पति अमन आईटीबीपी में कार्यरत हैं और स्वयं भी खिलाड़ी हैं जिसके कारण उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिलता है।

वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें