जन संघर्ष मंच हरियाणा, मनरेगा मजदूर यूनियन और निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन ने सरकार की नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया। सभी संगठनों के सदस्यों ने काली पट्टियां बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर जवाहर पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार सुदेश मेहरा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसकी अध्यक्षता जन संघर्ष मंच के पदाधिकारी फूल सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. रमेश कुतबपुर, मनरेगा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान जोगिंदर सिंह, ब्लॉक गुहला की प्रधान कर्मजीत कौर, प्रवेश सैर व निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के प्रधान सुनहरा सिंह मौजूद रहे।