फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबी कूद में वंशिका और दौड़ में यतिन रहे प्रथम

Mon, 11 Sep 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। डीएवी कॉलेज चीका में एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके तहत हुई लंबी कूद में वंशिका और दौड़ में यतिन प्रथम रहा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब सिंह एनआरआई समाजसेवी ने शिरकत की तथा बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव सोहन पाल राणा ने बताया कि 14 आयु वर्ग लंबी कूद में वंशिका प्रथम, सिमरन द्वितीय एवं मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 16 आयु वर्ग ऊंची कूद में आशीष प्रथम, अंकित द्वितीय, दलजीत तृतीय स्थान पर रहा। 16 आयु वर्ग 800 मीटर दौड़ में यतिन प्रथम, सागर द्वितीय व हरविंदर तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान विजय, भूरा कश्मीर सिंह, राजपाल, सुखवीर, गिन्नी व सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें