फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाल्मीकि सरपंचों ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधायक लीलाराम ने अपने निवास पर कैथल हलके के पांच गांव के वाल्मीकि समाज के कांग्रेस समर्थित सरपंचों को भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इन सरपंचों में भानपुरा के सरपंच दयानंद वाल्मीकि, बलवंती के सरपंच मंजीत वाल्मीकि, शक्ति नगर के सरपंच वाल्मीकि, जगदीश पुरा के सरपंच हरजिंद्र सिंह वाल्मीकि, शेरगढ़ गांव के सरपंच रोहताश ने भाजपा का दामन थामा। विधायक लीलाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 36 बिरादरी के लोग उनके कार्यों से प्रेरित होकर के भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी केवल एक मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि हरियाणा के सभी लोगों को अपने परिवार का मुखिया लगता है। इस मौके पर उनके साथ रामकुमार नैन, नरेश मित्तल , मुकेश जैन, पूर्व प्रधान मंडी कृष्ण मित्तल, नई अनाज मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग, गौरव मित्तल पाड़ला, विकास कठवाड़, सतू कठवाड़, जसवीर सरपंच क्योडक, विक्रम सरपंच दयोरा, जागर सरपंच कठवाड, सतीश सरपंच धौंस, महेंद्र सरपंच मूंदड़ी, पाला सरपंच खनोदा, बिट्टू सरपंच वाल्मीकि गुहना, कुशल पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें