07kht_37_जाखौली गांव में आदर्श स्कूल में बाल्मीकि जयंती उत्सव के दौरान छात्र
राजौंद। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली में महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल ओ. पी. शर्मा ने की।
विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और आदर्शों पर भाषण और कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को ज्ञान, सत्य और न्याय का मार्ग दिखाया और उनके आदर्श आज भी जीवन मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा देते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की और इसे अपने शिष्यों लव और कुश को सुनाया। संवाद