फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माजरा-नंदकरण की सिदादा पट्टी में 12 लाख से बनेगी वाल्मीकि चौपाल

Wed, 18 Mar 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव माजरा व नंदकरण की सिदादा पट्टी में रहने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को जल्द ही चौपाल की सुविधा मिलेगी। पंचायत विभाग की ओर से यहां करीब 12 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण कराया जाएगा। योजना की घोषणा से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों रमन, सुरेश और अंकित ने बताया कि सिदादा पट्टी में अब तक कोई सामुदायिक भवन या चौपाल नहीं था, जिससे सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी होती थी। छोटे आयोजनों के लिए भी लोगों को निजी स्थानों का सहारा लेना पड़ता था। चौपाल बनने से इन समस्याओं का समाधान होगा।

पंचायत विभाग के अनुसार चौपाल का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा। इसमें बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, बिजली-पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोग आसानी से कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
विज्ञापन


यह चौपाल सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का केंद्र बनेगी। स्थानीय निवासी पंकज और सुरेंद्र ने इस पहल के लिए प्रशासन का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें