फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएचएम की हड़ताल से टीकाकरण अभियान को झटका

Thu, 01 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का कार्य सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हरियाणा कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारियों के माध्यम से करीब आधी एंबुलेंस को किसी न किसी तरह से संचालित किया जा रहा है परंतु एनएचएम के तहत लगी नर्सिंग स्टाफ की ओर से कार्य न करने से मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से मुख्य रुप से एंबुलेंस सेवा, एसएनसीयू के कार्य व प्रसूति कार्य, सभी स्तर पर माता व शिशुओं का दी जाने वाले टीकाकरण, जन्म-मृत्यु कार्य, टीबी का टीकाकरण, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य का कार्य व दफ्तर के रूटीन के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को भी कर्मचारियों ने जिला नागरिक अस्पताल में मुख्य गेट के बाहर छठे दिन भी धरना दिया। इस दौरान विभाग की ओर से एनएचएम की सेवाएं फ्रिज करने के फैसला लेने के बाद उसकी प्रतियां जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन


नाराज कर्मचारियों ने सीधे तौर पर सरकार को चेताया को इन तुगलकी फरमानों से कर्मचारी डरने वाले नहीं हैं। एनएचएम कर्मचारियों की इस हड़ताल में एंबुलेंस सेवा, पुराना सिविल अस्पताल, सिविल सर्जन कार्यालय, एएनएम सहित पीएचसी, सीएचसी व शहरी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ हड़ताल पर है।

उल्लेखनीय हैै कि स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय 21 एंबुलेंस हैं। इसमें से महज नौ एंबुलेंस ही संचालित हो पा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत 513 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 465 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। वहीं, एंबुलेंस सेवा में कुल 53 कर्मचारी हैं, इनमें 52 कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में 29 में से 27 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं।
विज्ञापन


बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों के धरने के छठे दिन की अध्यक्षता डॉ. राजेश गोयत ने की। इस दौरान धरने में एमपीएचडब्लयू संघ हरियाणा के जिला पदाधिकारी विरेंद्र नरवलगढ़ ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों को सरकार नियमित नही करती तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। आशा वर्कर संतोष ने भी कर्मचारी साथियों को पूर्ण सहयोग करने की मांग की। इस अवसर पर आशीष शर्मा, शिवकुमार, केशरा, संजीव जूद, पूनम गुगलानी, नवीन, सतबीर, शीला देवी, रेणुबाला नर्स, रमेश, महाबीर, सोनू, गोपाल, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें