फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सही और स्पष्ट एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें ः डीसी

Sat, 30 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी प्रीति ने लंबित शिकायतों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि हर शिकायत का स्थायी व प्रभावी निपटान हो तथा रिपोर्ट सही और स्पष्ट रूप से एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतें मुख्यालय स्तर पर दोबारा न खुलें और शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हों। डीसी ने चेतावनी दी कि यदि कोई शिकायत दोबारा आती है तो संबंधित विभाग उसे प्राथमिकता से निपटाएं। बैठक में अनुपस्थित चीका नगर पालिका सचिव और एचएसवीपी के ईओ को बिना सूचना गैर-हाजिर रहने पर नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एसएमजीटी पोर्टल पर आई शिकायतों का निपटान सोमवार तक करना होगा। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, सभी एसडीएम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें