फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बलिदानी भीष्म सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 23 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खरक पांडवा गांव में शहीद सिपाही भीष्म सिंह की याद में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय गान व तिरंगा फहरा कर की गई। सबसे पहले शहीद भीष्म सिंह की प्रतिमा का अनावरण शहीद की माता राम रति देवी, दादा भरथ सिंह, सरपंच सुनीता देवी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र कौलेखां, फौजी कर्मवीर व पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के सभी पदाधिकारी ने सामूहिक रूप से मिल कर किया। एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया की पूरे जिला में शहीदों के स्मारक उनके गांव में बनाए जा रहे हैं।

इस कड़ी में शुक्रवार को 21वें शहीद स्मारक का अनावरण जिला परिषद कैथल के सहयोग से किया गया। बताया कि ये स्मारक एसोसिएशन व जिला परिषद कैथल के माध्यम से स्कूलों में बनवाए जा रहे हैं। इसके पीछे तर्क है कि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को इस बात का गर्व हो कि हम शहीद के स्कूल में पढ़े हैं और हमारे गांव के जांबाज शहीद योद्धा की प्रतिमा भी स्कूल है।
विज्ञापन


सुरेश सहारण ने बताया कि भीष्म सिंह नौ सेना के जांबाज योद्धा थे जिनकी 22 फरवरी 2006 को विशाखापट्टनम में नौसेना के पोत में विस्फोट होने के कारण मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व लोकगायक फौजी कर्मवीर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगोंं का मन मोह लिया।

शहीद भगत सिंह युवा खेल समिति खरक पांडवां की ओर से भी शहीद की माता व एसोसिएशन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र कौलेखां ने कार्यक्रम में पहुंचे
विज्ञापन


सभी अतिथियों व ग्रामवासियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की तरफ से एचएफओ भीम सिंह गिल, लेफ्टिनेंट मेघ सिंह, हवलदार सुदेश राणा, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, एचएफओ बलबीर सिंह, सूबेदार उदयभान शर्मा ढांड, सार्जेंट महावीर राविश, सत्यनारायण, ज्योति राम, राजबीर ढूल, कृष्ण कुमार, धनपत सिंह, वेदपाल, कर्मवीर सिंह, बलदेव सिंह, जनक सिंह, कालूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें