पूंडरी। स्वामी ब्रह्मनंद गुरुकुल बणी पूंडरी में स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में यज्ञशाला व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर महात्मा दयानंद सरस्वती ने शिरकत की। गुरुकुल के अध्यक्ष राजपाल बहादुर ने बताया कि इसमें स्कूल की मुख्याध्यापिका अमनदीप कौर व स्कूल के बच्चों में मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया। स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती ने गुरुकुल परिसर में तैयार करवाई गई यज्ञशाला में यज्ञ करवाकर गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पिरथी भगत, फतेह सिंह नंबरदार, अनिल आर्य, विक्रम, बिटू व अमित मौजूद रहे। संवाद