फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संयुक्त संघर्ष पार्टी ने की जिला कार्यकारिणी घोषित

Mon, 22 Jul 2024 07:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चौधरी महा सिंह मार्केट चीका स्थित संयुक्त संघर्ष पार्टी के कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुभाष पुनिया भागल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी से विचार विमर्श कर पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
विज्ञापन

इसमें जिला प्रवक्ता के पद पर हरजिंदर नंबरदार चीका, जिला आईटी सेल की जिम्मेवारी जरनैल जैली को दी गई। गुहला हलका प्रधान साहब सिंह खुशाल माजरा और युवा हल्का प्रधान राहुल पुनिया भागल बने हैं। सुभाष पुनिया ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन को मजबूत बनाने और टीम भावना से काम करने का आह्वान किया। हरजिंदर नंबरदार जिला प्रवक्ता का पद मिलने पर संयुक्त संघर्ष पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नंबरदार ने जिम्मेदारी दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, जिला अध्यक्ष सुभाष पुनिया का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें