फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका प्रांगण में अधूरे शौचालय बने शोपीस, काम बीच में छोड़कर गया ठेकेदार

विज्ञापन
नगर पालिका प्रांगण के पास अधूरा पड़ा शौचालय
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका प्रांगण स्थित पार्क के पास बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण कार्य रुकने से ये शौचालय उपयोग में आने के बजाय केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा है जिससे आसपास गंदगी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं आमजन को सार्वजनिक सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि जिस ठेकेदार को निर्माण कार्य दिया गया था, वह बीच में ही काम छोड़कर चला गया। अब दोबारा रिपेयर/निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जल्द ही कार्य पूरा करवाया जाएगा। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

नगर पालिका प्रांगण के पास अधूरा पड़ा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें