फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में गांव टीक के उदयवीर ने जीता स्वर्ण पदक, जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन
​खिलाड़ी उदयवीर मेडल प्राप्त करते हुए। परिवार
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव टीक के उभरते निशानेबाज उदयवीर तंवर ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर उदयवीर ने गांव टीक के साथ जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

एटक हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष और उदयवीर के दादा पहल सिंह तंवर ने बताया कि उदयवीर हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला में आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित शूटिंग नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहा है। इससे पहले वर्ष 2025 में फरीदाबाद में आयोजित डीएवी स्कूल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उसने स्वर्ण पदक जीता था। सितंबर 2025 में हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।

स्कूल में किया सम्मानित
पहल सिंह तंवर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने पर हंसराज पब्लिक स्कूल की मुख्य प्राचार्य जया भारद्वाज और स्टाफ ने सम्मान समारोह आयोजित कर उदयवीर को सम्मानित किया। प्राचार्य और कोच ने उसकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उदयवीर के दादा एवं राष्ट्रीय गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र के कैशियर हरि सिंह फौजी ने बताया कि पढ़ाई और शूटिंग अभ्यास में व्यस्त रहने के कारण उदयवीर पिछले दो वर्षों से धर्मशाला में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह में शामिल नहीं हो पाया। अब दीपावली की छुट्टियों में घर पहुंचने पर धर्मशाला की ओर से उसे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ी उदयवीर मेडल प्राप्त करते हुए। परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें