फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टाइपिस्ट एसो. का जिंदल को समर्थन

Wed, 22 May 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। शहर की टाइपिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को अपने वरिष्ठ सदस्य व पार्षद राजेश ठाकुर व रिंकू पठानिया की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को समर्थन दिया। नवीन जिंदल की धर्मपत्नी शालू जिंदल का एसडीएम कैंपस में पहुंचने पर टाइपिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजेश ठाकुर व रिंकू पठानिया ने कहा कि पूरे देश में मोदी नाम की लहर चली हुई है। भाजपा प्रत्याशी नवीन गुहला विधान सभा क्षेत्र से कम से कम 40 ह वोटों से लीड लेंगे और कुरुक्षेत्र सीट से चार लाख से अधिक वोटों से विजयी होंगे। शालू जिंदल, प्रतीक जिंदल व उनके साथ भाजपा नेता रवि तारांवाली का गुहला बार में भी जोरदार स्वागत किया। बार के प्रधान विक्की हांडा व एडवोकेट रामचंद्र शर्मा व अन्य अधिवक्ताओं ने शालू जिंदल व उनके साथ आए भाजपा नेताओं का स्वागत किया और जिंदल का साथ देने का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें