कैथल। चीका में दो युवक एक अधिवक्ता की सोने की अंगूठी छीन फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रोफेसर कालोनी चीका निवासी एडवोकेट ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वह रविवार को दोपहर के समय अपने कार्यालय से घर वापस लौट रहा था। जब वह कैथल रोड चीका में बस अड्डे के निकट डिवाइडर के पास पहुंचा तो दो बाइक पर आए युवकों आठ मिलीग्राम की उसकी सोने की अंगूठी छीन कर कैथल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।