कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फतेहपुर निवासी गौरव ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि आठ अगस्त को रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक पर करनाल-कैथल रोड पर जा रहा था। जब वह गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास पहुंचा तो ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरकपांडवा गांव निवासी संदीप ने कलायत थाना में शिकायत दी कि एक अगस्त को रात करीब सवा आठ बजे वह मोटरसाइकिल पर कलायत से खरकपांडवा-सजूमा रोड पर जा रहा था। वहां अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद