कैथल। क्योड़क ईंट भट्ठा के निकट हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव नौच निवासी मोहित ने सदर थाना कैथल में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 26 मार्च को जब वह क्योड़क के ईंट भट्ठा के निकट से जा रहा था तो सीसा फौजी, शौकी व एक अन्य मिलकर उसे पर लाठी, बिंडे और गंडासियों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिय। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सेरधा गांव के राजेश कुमार ने राजौंद थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 मार्च को अजय विक्रम और शेषा ने मिलकर उसका रास्ता रोकते हुए उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद