कैथल। गांव पाई में एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव भाणा निवासी मंदीप ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 11 अप्रैल को शाम के समय वह अपने दोस्त प्रवेश के साथ मोटरसाइकिल पर गांव पाई से जा रहा था। पाई में एक निजी स्कूल के पास अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।