फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो युवकों से ठगे 6.67 लाख रुपये

Thu, 06 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। टेलीग्राम से जोड़कर टास्क व रिव्यू कर पैसे कमाने का लालच देकर अज्ञात आरोपियों ने दो युवकों से छह लाख 67 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में गांव फरल निवासी आलोक ने साइबर थाना में शिकायत दी कि मार्च माह की शुरुआत में अज्ञात आरोपी ने उसकी टेलिग्राम आईडी पर एक लिंक भेजा, जिसमें उसको टास्क दिया गया। टास्क देने के बाद 800 रुपये उसके खाते में भेज दिए। इसके बाद 12 मार्च को आरोपी ने उसे ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर 10 हजार रुपये लगवाए और 13 हजार रुपये वापस भेज दिए।
विज्ञापन


14 मार्च को फिर अलग-अलग बहाने बनाकर उससे करीब एक लाख 94 हजार रुपये टास्क पर लगवाए, लेकिन बाद में न तो उसके रुपये वापस किए और न ही कोई मुनाफा उसे भेजा। ऐसा करके अज्ञात आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में राजेंद्र सेठ कॉलोनी कैथल निवासी रजत गोयल ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 24 अप्रैल को अज्ञात आरोपी ने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया। उसमें तीन गूगल मैप रिव्यू टास्क दिए गए, जिसे करने से 150 रुपये मिलने की बात कही गई। टास्क पूरा हो जाने के बाद स्क्रीन शॉट ग्रुप में ही शेयर करने थे। उसने टास्क पूरा करके स्क्रीन शॉट ग्रुप में शेयर कर दिए। उसके बाद ग्रुप एडमिन उसे मैसेज करके उसकी डिटेल मांगी और एक पेमेंट कोड व एक टेलीग्राम लिंक दिया।

इस लिंक पर क्लिक करने से आरुषी नाम से एक टेलिग्राम हैंडल से जुड़ गया। आरुषी ने स्वयं को बिजनेस मैनेजर बताया और उसे डिटेल कंफर्म करने के लिए कहा। उसके बाद उसके खाते में 150 रुपये आ गए। ऐसे अलग-अलग रिव्यू करवाने और उसकी कमाई हुई पांच लाख रुपये राशि निकलवाने का बहाना बनाकर आरोपियों ने उसे चार लाख 73 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन


बाद में उसे न तो कमाए हुए पैसे दिए और न ही उसके दिए हुए चार लाख 73 हजार रुपये वापस किए। मामले पर जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें