फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई में शादी से दो युवक असलहा सहित गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) टीम ने गांव पाई क्षेत्र में की गई त्वरित कार्रवाई में अवैध असलहा रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान गांव बाता निवासी सगे भाई रोहित और मोहित के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए।

एसपी उपासना ने बताया कि एसआई रमेश कुमार और एएसआई तरसेम कुमार की टीम सोमवार रात पूंडरी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव पाई के बस अड्डे के पास एक शादी समारोह में दो युवक डीजे पर अवैध पिस्तौल के साथ नाच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्क टीम ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। जांच में उनके कब्जे से 32 बोर की दो देशी पिस्तौल और 10 कारतूस मिले।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें