फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर खड़ी महिला से बच्चा छीनने का प्रयास

Thu, 10 Jul 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मंगलवार शाम को घर के बाहर खड़ी एक महिला से एक बच्चे को छीनने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने महिला के ससुर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में छाता लछमनदास मोहल्ला के रमेश कौशिक  ने आरोप लगाया मंगलवार सायं को उसकी पुत्रवधूू निशा अपने एक साल के बेटे को लेकर घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गोद में लिए बच्चे को छीनने लगे। इस पर महिला ने शोर मचाया तो घर के अंदर से उसके बड़े बेटे की पुत्रवधू बाहर आ गई। आरोपी दोनों महिलाओं को देख कर मौके से फरार हो गए।

सिटी थाना एसएचओ रामफल गोयत ने बताया कि महिला से बच्चे को छीनने का प्रयास करने के मामले में पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें