फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जन स्वास्थ्य विभाग में दो कर्मी मिले गैरहाजिर

Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जींद की टीम ने दबिश दी। इस मौके पर टीम ने विभाग के कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर और अन्य कार्याें को लेकर जांच की। इस दौरान दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले।

सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में यह औचक निरीक्षण किया गया था। उनकी टीम में विक्रम, जय भगवान और अशोक भी शामिल रहे थे। टीम के सदस्यों ने नई अनाज मंडी में बनाए जा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य भी पूरा न होने पर अपनी आपत्ति जताई। इस पर टीम ने इस बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण को लेकर जांच की।

इसकी निर्माण 20 मार्च 2024 शुरू हुआ और 15 दिसंबर 2024 को पूरा होना था। इसका काम 80 प्रतिशत की पूरा हुआ है। टीम को बताया गया कि डीआई पाइप की आपूर्ति न होने के कारण इसका निर्माण कार्य पूरा होने में देरी मिली। इसके लिए विभाग की ओर से मुख्यालय में पत्राचार किया गया है। टीम को निरीक्षण के दौरान जो कर्मी गैर हाजिर मिले, उनकी जानकारी जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें