संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में रविवार से तीन दिवसीय 57वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। यहां पर लगभग डेढ़ सौ टीमों के मुकाबलों में लगभग दो हजार ज्यादा लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्षमी व मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया रविवार सुबह नौ बजे सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में सभी प्रतिभागी खिलाड़ी एकत्रित होंगे। सुबह 9ः40 बजे सभी खिलाड़ियों मार्चपास्ट होगा।
सुबह 10ः10 बजे पर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती खेलों का शुभारंभ करेंगे। 10ः40 बजे सभी खिलाड़ी को शपथ दिलाई जाएगी। इसके पश्चात निरंतर सभी प्रतियोगितांए सुचारू रुप से करवाई जाएंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से से लगभग दो हजार लड़के व लड़कियां विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग पहले ही सारी तैयारी पूरी कर चुका है।
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए लगभग 100 से अधिक पीटीआई, डीपीई व अन्य कर्मचारियों की विभिन्न डयूटियां लगाई गई है। वहीं शनिवार को दोपहर बाद हरियाणा से खिलाड़ी सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में पहुंचे और सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण व वजन लिया गया।
चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम में लड़कों के हैंडबॉल मुकाबले होंगे। इसमें 22 टीमों में अलग अलग अंडर 14,17,19 आयु वर्ग मे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पुलिस लाइन मैदान, इंडस स्कूल, गुरूतेग बहादुर खालसा स्कूल व एनआईआईएलएम विवि के मैदान मेंं लडक़ों के क्रिकेट मुकाबले होंगे। इनमें 22 टीमों के केवल अंडर 19 आयु वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
आरकेएसडी खेल स्टेडियम में लड़कियों के जूडो मुकाबले होंगे जिसमें 22 टीमों में अलग अलग अंडर 14,17,19 में आयु वर्ग मे खिलाड़ी भाग लेंगी।