कैथल। शहर थाना पुलिस ने बेकरी स्टोर से चोरी के मामले में दो किशोरों को पकड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया कि यूपी के गांव बहराइच निवासी दोनों 17 वर्षीय नाबालिगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कैथल निवासी रोहित बंसल ने शिकायत दी थी कि उसकी खुराना रोड स्थित इफको फूड बेकरी स्टोर से चार सितंबर की रात को 1 लाख रुपये की मशीन व कच्चा माल चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों किशोरों के कब्जे से चोरीशुदा मशीन, 22 कट्टे म्योनीज और 12 पेटी कोकटेल बरामद की। दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार मधुबन स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद