फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बहनों जीवन-सवेरा ने जीते पदक

Mon, 15 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पटियाला के नेताजी सुभाष चंद्र खेल संस्थान में खेलो इंडिया नॉर्थ वूमेन वुशू लीग प्रतियोगिता में कैथल की अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी जीवन विजेता व राष्ट्रीय खिलाड़ी सवेरा का प्रदर्शन शानदार रहा। दोनों बहनों जीवन विजेता ने स्वर्ण और सवेरा ने रजत पदक जीते हैं।

इसके साथ ही समापन कार्यक्रम में जीवन विजेता ने पंजाबी, नेपाली, उत्तराखंड व अन्यों राज्यों की सांस्कृतिक सामूहिक प्रस्तुतियां दी वहीं सवेरा ने हरियाणवीं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कोच शिव कुमार ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल शिक्षण संस्थान पटियाला में नॉर्थ इंडिया वूमेन लीग का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के लगभग 600 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और राष्ट्रीय खिलाड़ी सवेरा ने सब जूनियर वर्ग में जियांशु इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, खिलाड़ी सवेरा की बड़ी बहन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन विजेता ने जूनियर वर्ग के चैनक्वान इवेंट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।

कोच शिव कुमार ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन विजेता पटियाला में साईं के कोच सदानंद की देखरेख में काफी समय से अपना परीक्षण कर रही है। दोनों बहनें विभिन्न प्रतियोगिता में अंरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर भाग लेकर पिछले वर्षों से तमाम पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दोनों सगी बहने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुतियों से धमाल भी मचाती रही हैं। इस प्रतियोगिता में भी दोनों सगी बहनों ने ओपनिंग व समापन पर अपनी अलग-अलग नृत्य प्रस्तुतियां दी ओर खेल स्टेडियम में सबका मन मोह लिया। दर्शकों ने दोनो बहनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जमकर सराहा।
विज्ञापन


इस मौके पर वुशू फेडरेशन के सीईओ सोहेल अहमद खान और कोच सदानंद ने दोनों खिलाडिय़ों को जीत की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ी जीवन विजेता व सवेरा के अभिभावक पिता दीपक लौट व मां नरेंद्र कौर का सपना है कि दोनों बेटियां अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें