फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छज्जा गिरने से दो बहनों की मौत, तीसरी रेफर

विज्ञापन
मृतक परविंद्र कौर की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नन्यौला स्थित देवी मंदिर के मुख्य द्वार पर छांव में खड़ी तीन बहनों पर छज्जा अचानक गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि छज्जे के मलबे के नीचे दबने पर पंजाब के तसालपुर गांव निवासी 24 वर्षीय परविंद्र कौर और 22 वर्षीय मनीषा की मौत हो गई। जबकि 17 वर्षीय सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

शोर सुनने के बाद ग्रामीण और नजदीकी लगने वाली नन्यौला चौकी के मुलाजिम मौके पर पहुंचे और घायल सिमरन को उपचार के लिए चौड़मस्तपुर की सीएचसी ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिटी नागरिक अस्पताल और फिर वहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टर संजय का कहना था कि सिमरन की बाजू में फ्रैक्चर, सिर और शरीर में जगह-जगह चोटें आई है। अंदरूनी चोटें लगने के कारण तबीयत बिगड़ रही थी, इसलिए उसे रेफर करना पड़ा। दोनों युवतियों का फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मातम पसर गया। जवान बेटियों के शवों को देखकर परिजन रोते बिलखते रहे। अचानक हुए हादसे के कारण पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर का फार्म भरने गई थी गांव

परिजनों ने बताया कि तीनों युवतियों एक ही परिवार की है। तीनों बहनों को पता लगा था कि नन्यौला के कम्यूनिटी सेंटर में निशुल्क ब्यूटी पार्लर का कोर्स करवाया जा रहा है। तीनों आवेदन करने के लिए एक साथ ही सुबह घर से निकली थी। फार्म भरने के बाद वह वापस लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। धूप अधिक होने के कारण वह मंदिर के मुख्य द्वार पर बने छज्जे के नीचे छांव में खड़ी हो गई थी। देखते ही देखते छज्जा गिर गया और तीनों मलबे में दब गई।
सूचना पाकर पहुंचे परिवहन मंत्री
हादसे के समय हरियाणा के परिवहन राज्यमंत्री असीम गोयल अपने पैतृक नन्यौला गांव में ही डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। उनके साथ गांव के सरपंच और कार्यकर्ता शामिल थे। इसी दौरान हादसा हो गया और सूचना पाकर परिवहन मंत्री मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। साथ ही पुलिस और ग्रामीणों के साथ दर्दनाक हादसे का जायजा लिया।
दो माह पहले ही बना था छज्जा
गांव के सरपंच सुखविंद्र सिंह ने बताया कि देवी का मंदिर करीब 70 साल से भी अधिक पुराना है। मंदिर में सभी देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित है। गांव में कोई भी शुभ कार्य होता है तो पहले मंदिर में माथा टेकने के बाद ही शुरू किया जाता है। मंदिर कमेटी की तरफ से करीब दो माह पहले ही मंदिर के मुख्य द्वार पर करीब आठ फीट का छज्जा लगाया गया था। उधर, हादसे की भनक लगते ही पूरे गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ही घायल को पहले अस्पताल पहुंचाया।

वर्जन
युवतियों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। तीसरी युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

ऋषिपाल, इंस्पेक्टर, नग्गल थाना प्रभारी

मृतक परविंद्र कौर की फाइल फोटो

मृतक परविंद्र कौर की फाइल फोटो

मृतक परविंद्र कौर की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें