फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चिराग योजना में दो स्कूल चयनित

Sat, 30 Mar 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चिराग योजना में सत्र 2024-25 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से आरंभ होगी। इस योजना में वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली कक्षा राजकीय स्कूल से उत्तीर्ण की है। इस योजना के तहत दो स्कूलों का चयन हुआ है। इसमें से एक स्कूल राजौंद का है और एक स्कूल कलायत का है। चिराग योजना के अनुसार प्रदेशभर में चौथी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते हैं।
गौरतलब है कि विद्यालयों में प्राप्त आवेदन निर्धारित सीटों से अधिक होने की स्थिति में दाखिले के लिए ड्रा प्रणाली अपनाई जाएगी। इस योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 मार्च रहेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत इसके परिणाम और ड्रा की तारीख एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक होगी। प्रवेश तिथि एक अप्रैल से दस अप्रैल तक रहेगी।
गौरतलब है कि सरकार की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह योजना लागू है। विद्यार्थी इस योजना के तहत 12वीं तक निजी स्कूलों में मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम

चिराग योजना के तहत ऐसे परिवार अपने बच्चों का दाखिला मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में करवा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये या इससे कम है। इसके लिए जरूरी है कि विद्यार्थी ने पिछली कक्षा राजकीय स्कूल से उत्तीर्ण की हो। योजना में चौथी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते हैं। जिन विद्यालयों में प्राप्त आवेदन निर्धारित सीटों से अधिक होंगे, वहां दाखिले के लिए ड्रा प्रणाली अपनाई जाएगी। एक से पांच अप्रैल तक ड्रा निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


चिराग योजना के तहत दाखिला के लिए 31 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। एक अप्रैल महीने में दाखिला प्रक्रिया आरंभ होगी। इसमें शिक्षा भारती स्कूल कलायत और ज्ञान दीप स्कूल राजौंद शामिल है। -डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें