फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूलों को मिला राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

विज्ञापन
08-कैथल। आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए कैथल जिले के दो स्कूलों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। अब इन्हें शिक्षा विभाग भारत सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों में राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुमाड़ा व आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग का नाम शामिल है। इससे पहले पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में भी कैथल के ये स्कूल अव्वल रहे थे। इसी को आधार मानकर इन स्कूलों को राष्ट्र स्तर की स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिला और बीते सप्ताह राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

अब विभाग की टीम दिल्ली से आकर इन स्कूलों का सर्वे करेगी और जांच-पड़ताल के बाद यह पुरस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह पुरस्कार किसी भी स्कूल में उपलब्ध पेयजल, शौचालय, कोरोना से बचाव के प्रबंध, देखरेख व विद्यार्थियों के व्यवहार परिवर्तन के आधार पर दिया जाता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों को उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है। इसके बाद दिल्ली से आकर विभाग की टीम स्कूलों में सुविधाओं को लेकर सर्वेक्षण करती है। अगर सुविधाएं वास्तव में सही मिलती हैं तो स्कूल पुरस्कार का हकदार होता है।
इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक रामनिवास वशिष्ठ ने बताया कि पुरस्कार की राशि जल्द स्कूलों के खाते में पहुंचने का अनुमान है। प्राप्त होने वाली राशि से विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में सुविधाओं को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दोनों स्कूलों के प्रबंधन को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें