कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में दो उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजौंद निवासी किरण को 2020 के मारपीट मामले में अदालत में पेश न होने पर 12 मार्च 2026 को पीओ घोषित किया गया था। वहीं, पटेल नगर निवासी सुरेश कुमार शर्मा को 2021 के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसे 12 जनवरी 2026 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई पवन कुमार की टीम ने किरण और एएसआई रणदेव ने सुरेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद