फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्या के मामले में नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका के बिच्छिया गांव में मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में सीआईए पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है हैं। आरोपियों की पहचान बिच्छिया निवासी 16 वर्षीय किशोर के अलावा बिच्छिया गांव निवासी सतपाल उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिच्छिया निवासी नीलम ने शिकायत दी थी कि वे खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनके पड़ोस में सुरेश व सुखदेव के मकान हैं।
विज्ञापन

सुरेश ने कई बार अपने मकान से बाहर निकलकर खुले में लघु शंका की। इस पर उसके पति कुलविंद्र ने कई बार एतराज किया और इसी कारण उसके पति कि कई बार आरोपियों साथ कहासुनी भी हुई।
12 मई को शाम करीब पांच बजे सुरेश कुमार व सुखदेव के लड़के संजीव के साथ उनकी तकरार हुई थी, लेकिन बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए। रात में करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव व विक्रम उनके घर पर और बाहर खड़े होकर ऊंची आवाज में ललकारने लगे। संजीव कुमार ने गेट फांदकर घर में घुस गया और गेट से खोल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी आरोपी डंडे व लाठियां लेकर उनके घर में घुस गए और उसके पति कुलविंद्र को पीट दिया। राजकुमार व सुखदेव ने उसके पति को लातें मारी। लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। मारपीट में घायल हुए कुलविंद्र को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था। जो 17 मई को कुलविंद्र की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें