कैथल। कस्बा पूंडरी में हुई मारपीट में दो परिवारों की एक महिला व एक व्यक्ति घायल हो गए। पहले पक्ष की महिला रीना ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 नवंबर को शाम करीब 6:00 बजे बिंदु, साहिल, आरती दास, सागर, विकी, सुभाष, सूरज, देशराज, कुलदीप, राजेंद्र, शशिकांत, विक्की, अनित, संजीव, कृष्णा, मोनू, प्रिंस, अमन, शिवचरण, राजेश, पोनी, राजा, पेरिस, सावक, सिंदर, बादल, साहिल, राकेश, प्रिंस ने उनके घर में घुसकर पति गुलाब सिंह के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। दूसरे पक्ष की शशिकांत ने बताया कि 9 नवंबर को रात करीब 9:00 बजे गुलाब, दिलबाग, कालू, बंटी, सुनील, काका, साहब सिंह, संजीव, सनी, गौरव, अमित, कौशल, रोहित, अजय, गुरनाम, सनी, करन, नितेश, शीशपाल, बंटी, मोहित, राजीव ने मिलकर लाठी और गंडासियों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद